एलजी नजीब जंग ने मांगा केजरीवाल के मंत्रियों के विदेश दौरों का ब्‍योरा

0
नजीब जंग
फोटो: साभार

एलजी नजीब जंग और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के बीच जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है।एलजी नजीब जंग ने आप पार्टी की दिल्ली सरकार के मंत्रियों, निजी स्टाफ और अन्य अधिकारियों की ओर से पिछले डेढ़ साल के दौरान विदेश दौरों की जानकारी मांगी है। यह जानकारी 12 सितंबर तक देने के लिए कहा गया है। जिसमें यह सारी जानकारी देनी होगी कि किस देश की यात्रा की गई, यात्रा की अवधि और किस श्रेणी के तहत यात्रा की गई।

इसे भी पढ़िए :  स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, शीला दीक्षित को बताया ‘खारिज माल’

आपको बता दें हाल ही में ‘आप’ संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मिनिस्टर सत्येंद्र जैन के साथ इटली गए थे। आप के सत्ता में आने के बाद यह केजरीवाल का पहला विदेश दौरा था।

इसे भी पढ़िए :  BHU में फिर भड़का गुस्सा, ट्रॉमा सेंटर में छात्रों ने डॉक्टरों को धूना