साक्षी मलिक के घर जल्द गुंजेगी शहनाई! पहलवान से कर रही है शादी

0
साक्षी मलिक के

रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। साक्षी मलिक के जीवनसाथी बनने वाले हैं रोहतक के पहलवान सत्यव्रत कादियान। सत्यव्रत हरियाणा के रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे हैं। सत्यवान को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है।

इसे भी पढ़िए :  जेट एयरवेज के पायलट ने हरभजन सिंह पर ठोका मानहानि का मुकदमा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साक्षी रोहतक के पहलवान सत्यव्रत काडियन के साथ शादी करेंगी। साक्षी के भाई सचिन ने इस बारे में कहा है कि साक्षी के रियो ओलंपिक जाने से पहले ही यह बात तय हो चुकी थी कि दोनों शादी करेंगे। सत्यव्रत के पिता सत्यवान अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित पूर्व ओलंपियन रोहतक में अखाड़ा चलाते हैं। इसी अखाड़े में साक्षी भी रेसलिंग करती हैं और यहीं पहली बार दोनों की मुलाकात भी हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  नए साल के पहले दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की होगी सगाई?