बिहार में देशी शराब की 150 पेटियां जब्त, शराबबंदी पर उठे सवाल

0
बिहार में शराबबंदी

 

दिल्ली:

सिवान जिले में गुठनी पुलिस थाना क्षेत्र के बाजार से आज देशी शराब की 150 पेटियां जब्त की गयी । इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने गुठनी बाजार में एक चार पहिया वाहन को रोककर उससे देशी शराब की 150 पेटियां जब्त कीं। देशी शराब की प्रत्येक पेटी में 24 बोतल शराब थी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली का दिल 'कनॉट प्लेस' के इनर सर्किल पर फरवरी के बाद नहीं चलेंगी गाड़ियां

शराब की इस खेप को उत्तर प्रदेश से बिहार लाया गया था। बिहार को अप्रैल में शराब-मुक्त प्रदेश घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  तेजस्वी की मौजूदगी में मीडिया की पिटाई

पुलिस ने बताया कि शराब की पेटियों के साथ वाहन में सवार एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में सुनिये बक्सर डीएम मुकेश की जुबानी, सुसाइड के पीछे की कहानी

वहीं इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार में शराबबंदी और नीतीश सरकार दोनों फेल हो गई है।