बीएमसी घूस कांड में कपिल ने मोदी पर उठाए सवाल, भाजपा नेताओं ने बोला करारा हमला

0
कपिल शर्मा
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने जब से बीएमसी के अधिकारियों पर घूस मांगने के आरोप में मोदी को घेरा है, तब से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गया है। इस मामले पर अबतक  लगाया है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, कांग्रेस नेता संजय निरूपम सहित कर्इ लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

इसे भी पढ़िए :  इस IAS अफसर पर लगा अहम दस्तावेज लीक करने का आरोप, गिरफ्तार

प्रतिक्रिया देने वालों में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कपिल शर्मा पर करारा हमला बोला है और इस मामले में पीएम को शामिल करने के मुद्दे पर कपिल शर्मा पर तंज कसा है।

मनोज तिवारी ने कहा है कि पीएम पर अटैक करने की शुरुआत केजरीवाल ने की, जिसे कपिल शर्मा आगे बढ़ा रहे हैं। तिवारी ने कहा कि अच्छे दिन में अगर कोई कमी लग रही है तो उसको उजागर करना चाहिए। रही बात अच्छे दिन की तो कपिल शर्मा के तो अच्छे दिन आ ही गए हैं, उनको पीएम पर अटैक नहीं करना चाहिए था।

इसे भी पढ़िए :  राहुल पर बीजेपी का हमला, कहा- अपना राजनीतिक करियर बचाने के लिए अखिलेश के सहारे की जरूरत

तिवारी ने कहा कि मैं कपिल के ट्वीट से बहुत दुखी हूं, क्योंकि मुझे कपिल की नीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि एक दिन पहले ही उनके एक साथी ने पंजाब में नई फ्रंट लॉन्च की है। मनोज तिवारी का इशारा नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ हैं, जिन्होंने एक दिन पहले ही बीजेपी का दामन छोड़कर पंजाब में नई पार्टी का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़िए :  जब रहमान हुए खफा तो कपिल की हुई किरकिरी!
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse