राहुल पर बीजेपी का हमला, कहा- अपना राजनीतिक करियर बचाने के लिए अखिलेश के सहारे की जरूरत

0
राहुल

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर सोमवार (23 जनवरी) को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को अपना राजनीतिक कैरियर बचाने के लिए ऐसे गठबंधन की जरूरत है। संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, इससे स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी को अपना राजनीतिक कैरियर बचाने के लिए अखिलेश के साइकिल के कैरियर की जरूरत है। जूनियर यादव (अखिलेश यादव) जानते हैं कि इस चुनाव में उनके पांच वर्षो का कुशासन उनका पीछा कर रहा है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब सपा और कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में साथ लड़ने का निर्णय किया।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट का आदेश- शिवपाल के कॉलेज को अपने अधीन करें अखिलेश

लंबे समय से दोनों दलों के बीच चल रहे कड़े मोलतोल के कारण अंत समय में समझौते पर संकट आ गया था। हालांकि दोनों दलों के प्रदेश प्रमुखों ने गठबंधन की घोषणा कर दी हैं जिसमें सपा 403 सीटों में 298 पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी 105 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी।

पात्रा ने सपा अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा टप्पल में यमुना एक्सप्रेस हाइवे करीब एक किलोमीटर दूर दो महिलाओं के साथ कथित मारपीट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसे समय में राजनीति और गठबंधन बनाने में लगे हुए है जब इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। यह राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है । यह प्रदर्शित करता है कि अखिलेश यादव किस तरह से उत्तरप्रदेश को बर्बाद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  बुर्का पहनी मुस्लिम मतदाताओं को शक की निगाह से देखती है बीजेपी, पढ़िए चुनाव आयोग को खत लिख कर क्या मांग की है

भाषा की खबर के मुकाबिक, बीजेपी प्रवक्ता ने उत्तरप्रदेश की सपा सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि उसने रिकार्ड संख्या में शिलान्यास किया और उसी दिन परियोजना का शुभारंभ भी किया। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 80 सीटों में से 71 सीट जीतने वाली बीजेपी उत्तरप्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है जो आने वाले समय में महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रभाव डालने वाला है। बीजेपी ने उत्तरप्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक 304 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की दी। राज्य में सात चरणों में चुनाव 11, 15, 19, 23 और 27 फरवरी और 4 एवं 8 मार्च को होने वाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के बयान से उलट बीजेपी ने 'अपनों' को जमकर बांटे टिकट