रियो पैरालंपिक में भारतीयों का दबदबा, थांगावेलू ने जीता गोल्ड, वरुण भाटी को मिला कांस्य

0
रियो पैराओलिंपिक

रियो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भारत ने इतिहास रचा है, हाई जंप इवेंट में भारत ने गोल्ड और ब्रॉन्ज पदक पर कब्ज़ा जमाया है, ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया है तो वहीं, वरुण सिंह भाटी ने 1.86 मीटर कूद कर इसी इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसे भी पढ़िए :  IPL-10 फाइनल के लिए आज होगा मुंबई और पुणे का मुकाबला

भाषा की खबर के अनुसार, मरियप्‍पन थांगावेलू ने 1.89 मी. की जंप लगाते हुए सोना जीता, जबकि भाटी ने 1.86 मी. की जंप लगाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वह मुरलीकांत पेटकर (स्वीमिंग 1972 हेजवर्ग) और देवेंद्र झाझरिया (भाला फेंक, एथेंस 2004 ) के बाद गोल्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं।

इसे भी पढ़िए :  अगर BCCI ने उठाया ये कदम तो अगले दो वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएगी टीम इंडिया

दोनों भारतीय खिलाडि़यों ने रियो पैरालंपिक में गोल्ड और कांस्‍य पदक जीतकर करोड़ों हिंदुस्तानियों को झूमने का मौका दे दिया है। जबकि रजत पदक अमेरिका के सैम ग्रेवी को मिला. उधर, भारत के ही संदीप भाला फेंक कांस्य जीतने से चूक गए और वह चौथे स्थान पर रहे।

इसे भी पढ़िए :  जब रैना के छक्के से स्टेडियम में मच गया हड़कंप, देखे वीडियो

थांगावेलू और भाटी की इस सफलता के बाद अभी तक के सभी पैरालंपिक खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है जिसमें 3 स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य शामिल है।