दिल्ली: यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। ओखला में यमुना नदी में नहाने के दौरान शनिवार(10 सितंबर) को तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 11-14 वर्ष आयु वर्ग के दानिश, फैसल और वारिस अन्य दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गए थे।

इसे भी पढ़िए :  सपा नेता के घर तमंचे पर अश्लील डिस्को, जमकर नाचीं बार बालाएं, देखें वीडियो

नदी के पास बाड़ लगे होने के बावजूद बच्चों ने उसे पार किया और नहाने के लिए नदी में कूद पड़े। पुलिस को साढ़े चार बजे इसकी सूचना मिली।

इसे भी पढ़िए :  यूवी के रिसेप्शन में जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत, तस्वीरों मे देखें कौन-कौन हुआ शामिल

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उन्हें निकाला और अस्पताल ले गए। फैसल और वारिस को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दानिश की आईसीयू में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। बच्चों के अभिभावक बटला हाउस में रहते हैं और मजदूरी का काम करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  कालेधन पर एक्‍शन में मोदी सरकार, दिल्ली समेत कई शहरों में इनकम टैक्स के छापे