कश्मीर में सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए ताजा झड़प में दर्जनों घायल

0
कश्मीर

 

दिल्ली:

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और पथराव करने वाले समूहों के बीच ताजा झड़प में आज दर्जनों नागरिक घायल हो गये।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीमाबाद और इसके आस-पास रहने वाले वाले हजारों लोग सुरक्षा बलों द्वारा रात की छापेमारी के विरोध में आज सुबह सड़कों पर निकल आये।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: सोपोर सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी

उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों ने अपना बचाव करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पैलेट गन से गोलियां दागी।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस को एक और झटका, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- राहुल पार्टी प्रेसिडेंट बने तो डिजास्टर होगा

अधिकारी ने बताया कि इस ताजा झड़प में घायल 20 लोगों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर में PDP मंत्री फारूक अंद्राबी के घर आतंकी हमला, इलाके में पसरा खौफ

उन्होंने बताया कि आखिरी सूचना मिलने तक इलाके में सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच झड़पें जारी थी।