कश्मीर में सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए ताजा झड़प में दर्जनों घायल

0
कश्मीर

 

दिल्ली:

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और पथराव करने वाले समूहों के बीच ताजा झड़प में आज दर्जनों नागरिक घायल हो गये।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीमाबाद और इसके आस-पास रहने वाले वाले हजारों लोग सुरक्षा बलों द्वारा रात की छापेमारी के विरोध में आज सुबह सड़कों पर निकल आये।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान सरकार ने गरीबों के साथ किया भद्दा मजाक, बीपीएल लाभार्थियों के घरों के बाहर लिखवाया 'मैं गरीब परिवार से हूं'

उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों ने अपना बचाव करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पैलेट गन से गोलियां दागी।

इसे भी पढ़िए :  LOC पर पाक ने किया मोर्टार और रॉकेट से हमला, एक नागरिक की मौत, कई घर तबाह

अधिकारी ने बताया कि इस ताजा झड़प में घायल 20 लोगों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी हमले में बॉलीवुड प्रोड्यूसर अबीस की मौत, फिल्म जगत में शोक की लहर

उन्होंने बताया कि आखिरी सूचना मिलने तक इलाके में सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच झड़पें जारी थी।