कश्मीर समस्या राजनीतिक, इसका राजनीतिक समाधान निकालने की जरूरत: कांग्रेस

0
कश्मीर समस्या

 

दिल्ली:

कांग्रेस ने आज कहा कि कश्मीर समस्या राजनीतिक है और इससे राजनीतिक तौर पर निपटने की जरूरत है, सैन्य तरीके से नहीं। पार्टी ने अशांत घाटी में शांति स्थापित करने के लिए ‘सभी पक्षों’ से सतत वार्ता करने की वकालत की।

कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख जी ए मीर के नेतृत्व वाले दल ने आज सर्वदलीय बैठक में पार्टी का रूख व्यक्त किया। सर्वदलीय शिष्टमंडल का नेतृत्व गृह मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। यह शिष्टमंडल आज यहां आया है।

इसे भी पढ़िए :  कुत्ता गायब होने की शिकायत लेकर थाने पहुंची बीजेपी सांसद की पत्नी, कहा-आजम की भैंसें ढूंढ सकते हो तो इसे क्यों नहीं

मीर ने कहा, ‘‘ कश्मीर एक राजनीतिक मुद्दा है और इसे सैन्य तरीके की बजाए राजनीतिक तौर पर निपटा जाना चाहिए । केंद्र को जम्मू, लद्दाख क्षेत्र के साथ राज्य के सभी पक्षों की आकांक्षाओं का ध्यान रखते हुए सतत अर्थपूर्ण वार्ता शुरू करनी चाहिए । ’’ उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय वार्ताकारों और गोलमेज सम्मेलनों की सिफारिशों को बातचीत का आधार बनाया जाना चाहिए क्योंकि यह मुद्दे के समाधान का उपयुक्त खाका होगा ।

इसे भी पढ़िए :  44 साल के हुए अखिलेश यादव, सादगी से मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानें कुछ अनजानी बातें

कांग्रेस नेताओं ने घाटी की समग्र स्थिति पर चर्चा की और नेताओं को वर्तमान अशांति के बारे में बताया।

 

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता के विवादित बोल, कहा- 'भारत तेरे टुकड़े होंगे कहा तो पटक कर मारेंगे'