हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईपीएस, 5 आईएएस समेत 48 का तबादला

0

चंडीगढ़, हरियाणा। हरियाणा सरकार ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार को 16 आईपीएस और पांच आईएएस अधिकारियों समेत कुल 48 अधिकारियों का तबादला किया। इसमें हरियाणा पुलिस सेवा के आठ और हरियाणा प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारी भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  योगी के आने से यूपी पुलिस में हड़कंप, 4 दिन में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी सस्सपेंड, जानिए किसपर और क्यों हुई कार्रवाई

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि स्थानांतरित किए गए पुलिस अधिकारियों में 12 पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। इसमें रोहतक के पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद, जींद के पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य और पानीपत के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  कोर्ट में राम रहीम का बैग उठाने के कारण, हरियाणा के डिप्टी एडवोकेट जनरल को किया गया बर्खास्त