काले धन के खिलाफ ऐक्शन: तमिलनाडु के मुख्य सचिव के घर के बाद ऑफिस पर भी छापेमारी, शेखर रेड्डी गिरफ्तार

0
राम मोहन राव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी के बाद इनकम टैक्स और सीबीआई का काले धन के खिलाफ ऐक्शन लगातार जारी है! बुधवार को IT टीम ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी. राम मोहन राव के घर के बाद दफ्तर पर भी छापेमारी की। वहीं दूसरी तरफ राव के करीबी माने जाने वाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से घिरे खनन कारोबारी शेखर रेड्डी को सीबीआई ने बुधवार को अरेस्ट कर लिया। वह 3 जनवरी तक कस्टडी में रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  शाहरुख खान और जूही चावला तक पहुंची रोजवैली घोटाले की आंच

आयकर विभाग की टीम ने सवेरे राव के घर पर छापेमारी के बाद दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर आॅफिस में भी रेड डाली। इसके साथ ही उनके बेटे, रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों की चेन्नै, बेंगलुरु और चित्तूर स्थित प्रॉपर्टीज पर भी टीम ने छापेमारी की।

इसे भी पढ़िए :  अम्मा के बाद बदलेगी सुबे की सियासत, AIADMK की मजबूरी होगी बीजेपी से नजदीकी

इनकम टैक्स अधिकारियों ने बताया कि सवेरे साढ़े पांच बजे CBI टीम ने अण्णानगर​ स्थित घर में रेड डाली। इस दौरान 20 से अधिक RBI अधिकारी मौजूद थे। यूं तो नोटबंदी के बाद से ही देश भर में अलग-अलग जगहों पर आयकर विभाग के छापे मारे जा रहे हैं, लेकिन पहली बार किसी राज्य के सबसे बड़े अधिकारी के यहां छापे पड़े हैं।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता का निधन: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने पनीरसेल्वम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse