दूसरी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के प्रक्षेपण को तैयार है चीन

0
चीन

 

दिल्ली:

अंतरिक्ष में स्थाई स्पेस स्टेशन बनाने की अपनी महत्वकांक्षी योजना के तहत चीन दूसरी प्रायोगिक अंतरिक्ष प्रयोगशाला के प्रक्षेपण के लिए पूरी तरह तैयार है। चीन का लक्ष्य 2022 तक अंतरिक्ष में मनुष्यों के रहने योग्य प्रयोगशाला का निर्माण करना है।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में इस पोर्न स्टार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

चीन अपने तिआंगोंग-2 अंतरिक्ष प्रयोगशाला को कल पश्चिमोत्तर चीन के गोबी रेगिस्तान के जियूक्वांग उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से प्रक्षेपित करेगा।

मानवीय अंतरिक्ष अभियांत्रिकी कार्यालय की उपनिदेशक वू पिंग ने कहा कि अभियंता लांग मैक-2एफ टी2 रॉकेट में ईंधन भर रहे हैं। यही तिआंगोंग-2 को अंतरिक्ष तक लेकर जाने वाला है।

इसे भी पढ़िए :  बाबा रामदेव बोले, चीनी प्रॉडक्ट्स का बहिष्कार कर दें तो नाक रगड़ने पर मजबूर होगा चीन

उन्होंने कहा, ‘‘सभी प्रणालियां प्रक्षेपण के लिए तैयार हैं।’’ सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की आज की खबर के अनुसार, ‘‘तिआंगोंग-2 का प्रक्षेपण भविष्य में स्थाई अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण तथा कामकाज के लिए ठोस नींव रखेगा।’’

इसे भी पढ़िए :  ड्रैगन की चेतावनी: 'भारत ने अगर बलूचिस्तान में दखल बढ़ाया तो चुप नहीं बैठेगा चीन'