अपने ही घर में घिरा पाक, गिलगित को पांचवां राज्य बनाने के फैसले का पीओके में जबरदस्त विरोध

0
गिलगित बाल्टिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

गिलगित बाल्टिस्तान को पांचवां प्रांत बनाने के पाकिस्तान के फैसले का पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में विरोध शुरू हो गया है। PoK और गिलगित में वकील इस फैसले के खिलाफ हड़ताल पर चले गए हैं। लोग इस फैसले को वापस लिए जाने के साथ ही साथ PoK के अंतरिम संविधान अधिनियम 1974 में संशोधन किए जाने की भी मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि जिस तरह पाकिस्तान ने अक्साई चिन का इलाका चीन को दे दिया, उसी तरह वह कश्मीर का एक हिस्सा भी चीन को बेच रहा है।

इसे भी पढ़िए :  वायुसेना का युद्धो में नहीं हुआ सही इस्तेमाल, वरना हालात कुछ और होते: अरूप राहा

विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर राज्य से बाल्टिस्तान को अलग करना पाकिस्तान सरकार का एक अवैध फैसला है। पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार गिलगित-बाल्टिस्तान को जम्मू-कश्मीर से अलग कर ना केवल अलग प्रांत बनाएगी, बल्कि चाइना-पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर के लिए इसकी जमीन भी चीन को देगी। गिलगित को पांचवां प्रदेश बनाए जाने के सरकार के फैसले के खिलाफ पूरे PoK और गिलगित में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। वकीलों के नेतृत्व में लोग सरकार के इस फैसले की जमकर मुखालफत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  घाटी में आतंक फैलाने के लिए इटली से आता है पैसा!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse