बीजेपी नेता ने खोला राज, पीएम मोदी के कान में यह बोले थे मुलायम सिंह यादव

0
शपथ ग्रहण
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शपथ ग्रहण समारोह में एक तस्वीर पर सबका ध्यान गया। वह तस्वीर थी मुलायम सिंह यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। उस तस्वीर में मुलायम सिंह को मोदी के कान में कुछ कहते हुए देखा गया था। उसके बाद मुलायम ने अपने बेटे अखिलेश यादव को भी नरेंद्र मोदी से मिलवाया। सबके मन में यह सवाल आ रहा था कि मुलायम ने मोदी के कान में क्या कहा था। तब से लेकर अबतक इस बात के लिए बस कयास ही लगाए जा रहे थे। लेकिन अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ ने दावा किया है कि उसको किसी सीनियर नेता ने दोनों शीर्ष नेताओं के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया है। अखबार की खबर का दावा है कि मुलायम ने पहले मोदी के कान में कहा था, ‘थोड़ा अखिलेश का ख्याल रखिए।’ इसके बाद वह अखिलेश को मोदी के पास लेकर आए। फिर उन्होंने दोनों का हाथ मिलवाकर कहा, ‘इनको सिखाइए।’ इसपर मोदी ने भी सहमति देते हुए अपना सिर हिला दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश की पीठ भी थपथपाई थी।

इसे भी पढ़िए :  सपा और भाजपा चुनाव से पहले सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने की तैयारी में: कांग्रेस

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान चुनाव 2017 की वोटिंग से पहले मोदी और अखिलेश दोनों ने ही काफी जनसभाएं की। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर निशाना भी साधा था। एक रैली में मोदी ने सपा पर विज्ञापन पर काफी सारा पैसे खर्च करने का आरोप लगाया था। जिसका जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा था कि गुजरात के तो गधों का भी विज्ञापन होता है। उन्होंने एक विज्ञापन का जिक्र किया था जिसमें अमिताभ बच्चन गुजरात के गधों के बारे में बता रहे थे। उसके बाद तो गधे पर विवाद बढ़ता ही गया। फिर मोदी ने कहा कि गधा मेहनती होता है। फिर नेताओं के भी उस मुद्दे पर काफी बयान आए थे।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल और मायावती के EVM में गड़बड़ी के दावे में है दम? जानिए ये 5 अहम बातें
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse