प्रत्यूषा की मौत के बाद भी नहीं सुधरा बॉयफ्रेंड राहुल, एक्ट्रेस से छेड़छाड़ मामले में FIR दर्ज

0
प्रत्युषा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

गर्लफ्रेंड की मौत के केस के बाद फिर फंसे राहुल राज। एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड रह चुके राहुल राज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन पर एक एक्ट्रेस और उनकी दोस्त से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस के अनुसार, घटना रविवार रात 12 बजे की है, जब वह अपने दोस्तों के साथ अंधेरी के बोरा बोरा रेस्त्रां में खाना खा रही थी।

इसे भी पढ़िए :  ‘पीके’ के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है ‘सुल्तान’ :आमिर खान

राहुल पर आरोप लगाते हुए पीड़ित एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि राहुल ने रेस्तरां में उससे अश्लील हरकतें की और उसको जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता अंबोली पुलिस स्टेशन गई और राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। इस बाबत अंबोली पुलिस ने राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच करने में जुटी है।

इसे भी पढ़िए :  रजनीकांत के दामाद धनुष की बढ़ी मुश्किलें, मेडिकल रिपोर्ट में निशान मिटाने की आशंका, उलझा मामला

rahul-raj

घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने की बात अंबोली पुलिस ने कही है। वहीं, अपने उपर लगे इन आरोपों के बारे में राहुल का पक्ष मीडिया के सामने नहीं आया है।

इसे भी पढ़िए :  मोइन कुरैशी मामले में अधिकारियों की चूक पर आव्रजन विभाग ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

अगले स्लाइड में देखिए – राहुल राज और प्रत्यूषा की फाइल फुटेज

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse