हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईपीएस, 5 आईएएस समेत 48 का तबादला

0

चंडीगढ़, हरियाणा। हरियाणा सरकार ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार को 16 आईपीएस और पांच आईएएस अधिकारियों समेत कुल 48 अधिकारियों का तबादला किया। इसमें हरियाणा पुलिस सेवा के आठ और हरियाणा प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारी भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब विधानसभा चुनाव: ओपिनियन पोल में कांग्रेस का पलड़ा भारी, अकाली-बीजेपी गठबंधन हार की ओर

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि स्थानांतरित किए गए पुलिस अधिकारियों में 12 पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। इसमें रोहतक के पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद, जींद के पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य और पानीपत के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाक पर जमकर बरसे मोदी, कहा- आतंकवाद के लिए केवल एक देश जिम्मेदार