सहवाग ने अपने अंदाज मेेें पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, साथ में ये सलाह भी

0
सहवाग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग मैदान में अपने आक्रमक खेल के लिए जाने जाते थे। अपने इसी परिचित अंदाज में शनिवार को प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 67 वें जन्मदिवस की बधाई दी और साथ में सलाह दी। सहवाग ने ट्वीट में एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी के लिए जन्मदिन बधाई का मैसेज भी है। वहीं पीएम मोदी ने भी सहवाग के ट्वीट का जवाब उनके ही अंदाज में दिया है।

इसे भी पढ़िए :  संसद में भयंकर बहस के बाद पीएम मोदी ने विपक्ष से मिलाया हाथ

सहवाग ने ट्वीट करके पीएम मोदी को जन्मदिन का बधाई संदेश देते हुए कहा है कि जन्मदिन मुबारक हो नरेंद्र मोदी जी। 66 नाबाद साल मुबारक। अपने जीवन में शतक पूरा करें और इस सदी को भारत की सदी भी बनाएं।

इसे भी पढ़िए :  मणिपुर की आयरन लेडी आज 16 साल बाद तोड़ेंगी अनशन

ट्वीट के साथ पीएम मोदी को एक मैसेज भी लिखा है। इस मैसेज में लिखा है कि प्रिय मोदी जी, आपकी विनम्रता, टाइम मैनेजमेंट, कौशल और उत्साह आपकी बढ़ती उम्र को पूरी तरह से नकार देते है और हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हम उम्मीद करते हैं कि भारत को सुपरपावर तथा और ऊंचाइयों तक ले जाने में आपको आपके साथियों और देशवासियों से सहयोग मिलता रहेगा।आपका जन्मदिन और आने वाला जीवन मंगलमय हो। आपके स्वस्थ रहने की कामना करता हूं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: इंक के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग ने जताई आपत्ति, वित्त मंत्रालय को लिखी चिट्ठी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse