पश्चिम बंगाल में बम धमाका, एक महिला की मौत

0
धमाका

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लाभपुर में कच्चे मकान में जमा करके रखे गए देसी बमों में से आज एक बम में संदिग्ध रूप से धमाका हो गया जिससे एक महिला की मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  IAS अफसरों की किल्लत से जूझ रही केन्द्र सरकार, टकराव के चलते बंगाल से ममता नहीं भेज रहीं नए अफसर

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज सुबह लाभपुर पुलिस थानांतर्गत सेकामपुर-शांतिपारा में एक विस्फोट के बाद सेरिफा बीबी का शव उसके मकान से बरामद किया गया। इस विस्फोट से उस मकान की दीवारें ध्वस्त हो गईं। मकान मालिक और सेरिफा का पति रहमान मलिक लापता हैं।

इसे भी पढ़िए :  नशे की लत में कैद दिल्ली के 70 हजार युवा, केजरीवाल सरकार करायेगी इलाज

उन्होंने कहा कि आगे की जांच से विस्फोट के वास्तविक कारण का पता चलेगा। पुलिस और बम निरोधी दस्ते के कर्मचारियों ने घटनास्थल की छानबीन की और घटना स्थल को पुलिस की निगरानी मे रखा गया है।

इसे भी पढ़िए :  कांगो रिपब्लिक में बम धमाके में भारत के 32 सैनिक घायल, 1 बच्चे की मौत