वेनेजुएला ने बढ़ाया अमेरिका से दोस्ती का हाथ

0

कराकस, वेनेजुएला। संकट से जूझ रहा वेनेजुएला अमेरिका के साथ छह साल के ठंडे रिश्तों के बाद अब राजनयिक संबंध बहाल करना चाहता है। सोशलिस्ट सरकार की इस इच्छा के बारे में सोमवार को देश के विदेश मंत्री ने ऐलान किया। जबकि दो सप्ताह पहले ही शीर्ष अमेरिकी राजनयिक थॉमस शैनन ने वेनेजुएला के आर्थिक और राजनीतिक संकट से निपटने में मदद करने के प्रयास के तहत यहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़िए :  WTO में अमेरिका से केस हार गया भारत

अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उसे बधाई संदेश देते हुए मंत्रालय ने ‘‘सम्मानजनक द्विपक्षीय राजनयिक रिश्ते बहाल करने की’’ इच्छा जताई है।

इसे भी पढ़िए :  भारत 'झूठ का पुलिंदा' फैला रहा है- पाक सेना प्रमुख

गौरतलब है कि साल 2010 से दोनों देशों के बीच राजदूतों का आदान प्रदान नहीं हुआ है क्योंकि वॉशिंगटन और मादुरो के दिवंगत पूर्ववती हूयगो शावेज की सरकार के बीच तनाव चल रहा था। शावेज की तरह ही मादुरो भी वॉशिंगटन पर वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाते रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  एक मुस्लिम ने आत्मघाती हमलावर को गले लगाकर सैकड़ों जानें बचाई