काटूज सही हैं, मेरा दिमाग खाली है: अमिताभ बच्चन

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। फिल्मों में कुछ लाजवाब हास्य किरदार निभा चुके और हंसाने वाले संवाद अदा कर चुके महानायक अमिताभ बच्चन ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मार्कण्डेय काटजू द्वारा उन्हें ‘‘खाली दिमाग’’ कहने का हल्के फुल्के अंदाज में जवाब दिया है।

इसे भी पढ़िए :  'कहानी-2' में विद्या बनेंगी मोस्ट वांटेड

गौरतलब है कि काटजू अकसर विवादित बयान देते रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने गत 17 सितंबर को अपने एक सोशल मीडिया पेज पर अमिताभ को निशाने पर लेते हुए लिखा था कि ‘‘अमिताभ बच्चन का दिमाग खाली है और चूंकि अधिकतर मीडियाकर्मी उनकी तारीफ करते नहीं अघाते, मुझे लगता है कि उनका भी दिमाग खाली है।’’

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखें 'काला चश्मा' गाने का आरती वर्जन

अभिनेता ने काटजू की टिप्पणी को लेकर पूछे जाने पर कहा कि ‘‘वह (काटजू) सही हैं, मेरा दिमाग खाली है। वह सही हैं, मेरा दिमाग खल्लास (खत्म) है।’’

इसे भी पढ़िए :  अरूंधति रॉय का नॉवेल -‘मिनिस्ट्री ऑफ अटमोस्ट हैप्पीनेस’

अमिताभ ने एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘‘हम एक ही स्कूल में पढ़े हैं। वह मेरे सीनियर थे। हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं है।’’