सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में दीपिका और प्रियंका शामिल, टॉप पर शाहरुख बने असली ‘रईस’

0

‘फोर्ब्स ’ मैगजीन ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मेल और फीमेल फिल्म एक्टर की लिस्ट जारी की थी। अब इस मैगजीन ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड स्टार्स की टॉप-10 लिस्ट जारी की है। इसमे आठ मेल और दो फीमेल एक्टर शामिल हैं। एक्टर्स की पिछले एक साल (जून, 2016 से जून 2017 तक) की कमाई काउंट की गई है। मैगजीन के मुताबिक अभिनेता शाहरुख खान इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

इसे भी पढ़िए :  'जॉली एलएलबी 2' के लिए अक्षय कुमार का एक दिन का चार्ज सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

उन्होंने 3.8 करोड़ डॉलर (करीब 243 करोड़ रुपये) की कमाई की है। दुनिया के हाईएस्ट पेड एक्टर की सूची में शाहरुख आठवें नंबर पर थे। वहीं सलमान खान इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 3.7 करोड़ डॉलर (करीब 236 करोड़ रुपये) की कमाई की है। दुनिया के हाईएस्ट पेड एक्टर की सूची में वे नौवें नंबर पर थे। अक्षय कुमार फोर्ब्स की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी पिछले एक साल की कमाई 3.55 करोड़ डॉलर (करीब 224 करोड़ रुपये) है, जबकि वल्र्डवाइड लिस्ट में वे दसवें नंबर पर हैं।

इसे भी पढ़िए :  सलमान के लिए मशहूर गुलाटी बन शों में एंट्री लेंगे सुनील ग्रोवर

फोर्ब्स ने जारी की बॉलीवुड सितारों की सूची

शाहरुख खान            243 करोड़

सलमान खान           236 करोड़

अक्षय कुमार            224 करोड़

इसे भी पढ़िए :  धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ दिखेगी देसी गर्ल 'प्रियंका चोपड़ा'

आमिर खान            80 करोड़

ऋतिक रोशन           73.6 करोड़

दीपिका पादुकोण          70 करोड़

रणवीर सिंह            64 करोड़

प्रियंका चोपड़ा           64 करोड़

अमिताभ बच्चन         57 करोड़

रणबीर कपूर           54 करोड़

 

Click here to read more>>
Source: india tv