रिलायंस जियो के साथ सभी मुद्दे जल्द ही सुलझा लिए जाएंगे: एयरटेल

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र में नया प्रवेश करने वाली कंपनी रिलायंस जियो और मौजूदा सेवाप्रदाताओं के बीच जारी विवाद पर नियामक ट्राई द्वारा कड़ा रूख अपनाए जाने पर भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने मंगलवार(20 सितंबर) को एक समाधान पेश करते हुए कहा कि जियो के साथ सभी मुद्दे कुछ हफ्तों में सुलझा लिए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  बैंक लॉकरों को डिजिटाइज करने की खबर गलत: जेटली

उन्होंने कहा कि ‘‘पॉइंट ऑफ इंटरकनेक्ट कोई मसला ही नहीं था। अचानक से अनावश्यक तौर पर यह बहुत बड़ा मुद्दा बन गया। मैंने अपनी टीम से कह दिया है और मुकेश अंबानी और उनकी टीम को एक संदेश भेजा है कि इसकी अनदेखी करते हैं और इसका समाधान करते हैं। हर गुजरते दिन और गुजरते हफ्ते के साथ इसे सुलझा लिया जाएगा।’’

इसे भी पढ़िए :  सावधान: रिलायंस जियो के नाम से आया यह मैसेज आपको मुश्किल में डाल सकता है

इस विवाद पर पहली बार बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘मैं छह महीने या सालभर देखने के लिए नहीं कह रहा। मेरा आशय कुछ हफ्तों से है और यह सुलझ जाएगा।’’

इसे भी पढ़िए :  केरल में पेप्सी-कोका कोला का विरोध, समेटना पड़ सकता है कारोबार