UP: 8 दिन के भीतर ट्विटर के जरिए 1280 शिकायतों पर हुई कार्रवाई

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर सेवा शुरू करने के आठ दिन के भीतर 1280 शिकायतों का समाधान किया है। पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने बताया कि ट्विटर सेवा शुरू होने के बाद हमें 1710 ऐसी शिकायतें मिलीं, जिन पर कार्रवाई हो सकती थी।

इसे भी पढ़िए :  'वैलेंटाइन डे' के मौके पर NSUI की लव परेड

ये शिकायतें 11 सितंबर से 19 सितंबर के बीच मिलीं। इन शिकायतों में 1280 शिकायतों पर कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़िए :  योगी के आने से यूपी पुलिस में हड़कंप, 4 दिन में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी सस्सपेंड, जानिए किसपर और क्यों हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां हर थाने में ट्विटर सेवा की शुरूआत की गयी है, जिसके जरिए जनता अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

इस सेवा की शुरूआत पुलिस महानिदेशक अहमद, ट्विटर के उपाध्यक्ष रिषी जेटली और मुख्य कार्याधिकारी राहिल खुर्शीद ने मिलकर की थी।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात: क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर खिलाडियों को ट्रॉफी की जगह दी गई 'गाय'

केन्द्र सरकार विदेश, रेलवे और वाणिज्य जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में इस महत्वपूर्ण सेवा की शुरूआत कर चुकी है।