एनसीपी सांसद की गुंडागर्दी, प्रिंसिपल को शर्ट पकड़कर घसीटा

0
एनसीपी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद हेमंत गोडसे एक स्कूल में गुंडागर्दी करते नजर आए हैं। एक तस्‍वीर में वे देवलाली के बार्न्‍स स्‍कूल के प्रिंसिपल जूलियन ल्‍यूक की शर्ट पकड़कर एनसीपी सांसद गोडसे उन्‍हें घसीट रहे हैं। यह सब पुलिसकर्म‍ियों की मौजूदगी में हुआ। पर किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नही की।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या पहुंच कर बोली बीजेपी, जरूर आएगा राम राज्य

हालांकि अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है कि महाराष्‍ट्र के नासिक से सांसद ने विधायक के साथ ऐसा व्‍यवहार क्‍यों किया।  लेकिन यह तस्‍वीर लोकल मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। हेमंत गोडसे इससे पहले अपने उपनाम को लेकर चर्चा में आए थे। जब उन्‍होंने लोकसभा और राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी जाति को असंसदीय शब्दों की सूची से हटाया जाए।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 89 हुई, राहत कार्यों के लिए 315 करोड़ रुपए मंजूर

लोक सभा सचिवालय ने सांसद के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा था कि महात्‍मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के नाम से जुड़ी जाति गोडसे को लेकर कुछ गलती हुई है। पर इस विषय में अंतिम निर्णय लोकसभा और राज्यसभा के अध्यक्ष ही लेंगे। हेमंत ने पत्र में लिखा था कि संसद के रिकॉर्ड में गोडसे शब्द को असंसदीय सूची में डाल दिया गया है। इस वजह से इस शब्द का प्रयोग कोई नहीं कर सकता। मुझे पता है कि ऐसा क्यों किया गया।

इसे भी पढ़िए :  लालू ने बताया क्यों टूटी 25 साल पुरानी भाजपा-शिवसेना की दोस्ती?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse