महाराष्ट्र: BJP सरकार बच्चों को दे रही अजीबो-गरीब शिक्षा, किताब में लिखा- ‘बदसूरत लड़कियों को देना पड़ता है अधिक दहेज’

0
प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। मोदी सरकार एक तरफ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए समाज में लड़कियों-औरतों की स्थिति बेहतर करने पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासित राज्य महाराष्ट्र में फड़नवीस सरकार स्कूलों में बच्चों को अजीबो-गरीब शिक्षा दे रही है।

दरअसल, 12वीं कक्षा की पुस्तक में ज्यादा दहेज मांगने की वजह लड़कियों की बदसूरती और विकलांगता को बताया गया है। लड़कियां के बारे में बेहद आपत्तिजनक शिक्षा देने वाली इस पुस्तक के मुताबिक देश में दहेज प्रथा के जारी रहने का एक कारण लड़कियों की ‘बदसूरती’ और विकलांगता है।

इसे भी पढ़िए :  लालू ने बताया क्यों टूटी 25 साल पुरानी भाजपा-शिवसेना की दोस्ती?

यह ज्ञान राज्य में समाज शास्त्र की पुस्तक के ‘भारत में बड़ी सामाजिक समस्याएं’ नामक अध्याय में दिया गया है। यह पुस्तक महाराष्ट्र सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड की देखरेख में लिखी गई है।

इसे भी पढ़िए :  नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के 5डिब्बे पटरी से उतरे

पुस्तक में कहा गया है कि अगर कोई लड़की बदसूरत और दिव्यांग है तो वह परिवार के लिए एक मुसीबत बन जाती है। उसकी शादी के लिए घरवालों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। क्योंकि, ऐसी लड़कियों से शादी करने के लिए दूल्हा और उसका परिवार ज्यादा दहेज की मांग करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र सरकार की खिलाफत में सड़को पर उतरे 3 लाख मुसलमान, पढ़िए क्या है इनकी मांग

ऐसी लड़कियों के माता-पिता भी खुद को असहाय पाते हैं और ज्यादा दहेज देने को मजबूर होते हैं। इस कारण दहेज प्रथा को प्रोत्साहन मिलता है। किताब के मुताबिक, दहेज की मांग बढ़ाने वाले दूसरे कारकों में धर्म, जाति और सामाजिक स्तर भी अहम हैं।