उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

0
हत्या

यूपी में बीजेपी की योगी सरकार में उनके कार्यकर्ता ही महफूज नहीं है। मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को तीन बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया। सूचना मिलने पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  विनोद खन्ना की फिल्म ‘इनकार’ देखकर छात्र ने किया अपहरण फिर कत्ल

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में रहने वाले बीजेपी के कार्यकारणी सदस्य राजा बाल्मीकि किसी काम से बाहर निकले हुए थे। बुधवार की सुबह बाइक से आए तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। एक गोली उनके सिर में लगी। इसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाशो फरार हो गए।

इसे भी पढ़िए :  सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस सांसद अवतार सिंह भड़ाना से मांगी माफी, कहा- बहकावे में आकर लगाए थे आरोप