भारत के नाम पर पाकिस्तानी मीडिया में कैसे होती है कॉमेडी, देखिए वीडियो

0
पाकिस्तानी मीडिया
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तानी मीडिया उरी हमले के बाद बोखला सी गई है। भारतीय मुद्दो पर पाक मीडिया अपना अलग ही गुण गान करती नज़र आ रही है। जहां भारत गैर-सैन्य कार्रवाई के उरी में शहीद जवानों के मौत का बदला लेने की सोच रहा है, वहीं पाकिस्तान के टीवी चैनल्स इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि अगर सार्जिकल स्ट्राइक होता है तो वो कैसे भारतीय सेना को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। हालांकि टीवी चैनलों पर होने वाली ज्यादातर डिबेट और न्यूज पैकेज का कंटेट गलत तथ्यों, संदिग्ध तर्क और हास्यास्पद सामग्री से भरा पड़ा है।

इसे भी पढ़िए :  बर्लिन क्रिसमस बाजार में हमला करने वाला था पाकिस्तानी, इस शख्स के बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान

यही नहीं पाक मीडिया ने तो इतिहास को भी तोड़ मोड़ कर बताया है। पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर बलूचिस्तान से लेकर हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने और कश्मीर में जारी अशांति को लेकर भारत सरकार और सुरक्षाबलों की आलोचना की जा रही है। एक चैनल ने अपने दावे में पाकिस्तान को कारगिल युद्ध में जीतने वाला करार देने के साथ ही कहा है कि अगर भारत, पाकिस्तान पर हमला करता है तो उसका वही हश्र होगा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी मीडिया को रम्या से क्यों है इतना प्यार?

अगली स्लाईड में वीडियो में देखिए पाकिस्तानी मीडिया उरी हमले के बाद क्या प्रसारित कर रहे हैं।

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse