दिल्ली: डेंगू के मरीजों की संख्या बढकर करीब 1700 हुई

0

नई दिल्ली। नगर निगम की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 1692 हो गई है जिनमें से 921 इसी महीने दर्ज किए गए।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली सरकार का अहम फैसला, अब डीटीसी और क्लस्टर बसों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि डेंगू के कम से कम 314 मामले पिछले हफ्ते दर्ज किए गए।

इसे भी पढ़िए :  अंतरराज्‍यीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं ममता बनर्जी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

डेंगू के कारण विभिन्न अस्पतालों में कम से कम 19 मौतें हुई हैं जिनमें से नौ मौतें एम्स में हुयी हैं। लेकिन नगर निकायों ने सिर्फ चार मौतें की ही बात स्वीकार की है।

इसे भी पढ़िए :  सरेआम सड़क पर ये कैसा प्यार? देखें वीडियो

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम सभी नगर निगमों की ओर से आंकड़े एकत्रित करता है।