राजधानी के सरकारी स्कूल में छात्रों ने टीचर को चाकू से गोदा, पढ़िए-किस ‘खता’ की मिली सज़ा ?

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई के एक सरकारी स्कूल में एग्जाम खत्म होने के बाद टीचर पर दो लड़कों ने चाकू से कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गई।पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि टीचर ने दोनों छात्रों को कम अटेंडेंस के कारण स्कूल से निष्कासित कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई अलर्ट: दूसरे दिन भी संदिग्धों की तलाश जारी, हाई अलर्ट पर नौसेना  

घटना सोमवार शाम वेस्ट दिल्ली के नांगलोई में गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकंडरी स्कूल में हुई। दूसरी शिफ्ट में 12वीं क्लास का इकनॉमिक्स का एग्जाम 5:30 बजे खत्म हुआ था। टीचर मुकेश कुमार शीट्स जमा कर चुके थे। इसी दौरान कुछ लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें मुक्के मारने के साथ उन पर चाकू के कई वार किए।मुकेश के सीने और जांघ में चाकू लगे थे। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में तिरंगा लहराता रहेगा : जितेंद्र सिंह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse