TRAI ने ‘जियो’ को लगाई फटकार, जारी किया ‘कारण बताओ नोटिस’ पढ़िए- आखिर क्यों ?

0
जियो सिम
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

जियो सिम की चर्चा तो खूब हुई लेकिन शुरूआत में ही जियो सिम यूजर्स को कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझना पढ़ा। अब तक 90 फीसदी कॉल ड्रॉप के मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए इंटरकनेक्शन को लेकर जारी विवाद के बीच दूरसंचार नियामक ट्राई ने कहा कि वह बातचीत के दौरान कॉल कटने यानी कॉल ड्राप को लेकर कंपनियों को नोटिस जारी कर सकती है। टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) का कहना है कि कॉल ड्रॉप का स्तर तय मानक से बहुत अधिक है। ट्राई ने कहा कि रिलायंस जियो इंफोकॉम और दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्कों के बीच की गई कॉल्स में से 80-90 फीसदी तक फेल हो रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन 2017 में साझेदार देश होगा अमेरिका

ट्राई के अध्यक्ष आरएस शर्मा ने कहा कि नियामक ने आंकड़ों की समीक्षा की है और वह कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि डाटा समीक्षा में यह बात सामने आई है कि सेवाओं की गुणवत्ता संबंधी नियमों के हिसाब से कॉल ड्रॉप तय स्तर से बहुत ज्यादा है। प्रथमदृष्टया यह एक तरह से नियमों के उल्लंघन का मामला बनता है।

इसे भी पढ़िए :  अभी खत्म नहीं हुआ है जियो का समर सरप्राइज ऑफर!
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse