नुस्ली वाडिया ने किया रतन टाटा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के निदेशक पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार(23 दिसंबर) को टाटा मोटर्स और टाटा स्टील में स्वतंत्र निदेशक रहे नुस्ली वाडिया ने टाटा संस और रतन टाटा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़िए :  एयर इंडिया फ्लाइट्स में खाने के साथ नहीं मिलेगी सलाद,मैग्जींस भी होंगी कम!

आपको बता दें कि इससे पहले टाटा मोटर्स की ईजीएम में शेयरधारकों ने नुस्ली वाडिया को कंपनी के स्वतंत्र निदेशक के पद से हटा दिया है। नुस्ली वाडिया को स्वतंत्र निदेशक पद से हटाए जाने के पक्ष में 71 फीसदी वोट डाले गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  जियो को करारा जवाब दे रहा है Vodafone का यह नया ऑफर

वाडिया ने इन पर साख खराब करने और उनके खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत दस्तावेज फैलाने का आरोप लगाया है। नुस्ली ने दावा किया है कि समूह की तीन कंपनियों के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक पद से हटाने के लिए टाटा संस की ओर से लाए गए प्रस्ताव से उनकी प्रतिष्ठा और साख को गहरा धक्का लगा है।

इसे भी पढ़िए :  सार्क सम्मेलन में हिस्सा न लेने पर रतन टाटा बोले- भारत के फैसले पर गर्व है