J&K: श्रीनगर में SSB कैंप पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, कोई हताहत नहीं

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। श्रीनगर के बिलाल कॉलोनी क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक शिविर पर मंगलवार(27 सितंबर) की शाम संदिग्ध आतंकियों द्वारा एक ग्रेनेड फेंका गया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  महाराष्ट्र कैबिनेट में फेरबदल के बाद पंकजा ने ट्वीटर पर जाहिर की नाराजगी

अधिकारियों ने कहा कि यह घटना शाम करीब 7:30 बजे उस वक्त प्रकाश में आई जब सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कंपनी के शिविर पर एक ग्रेनेड फेंका गया और यह प्रथम संतरी चौकी से करीब 15 मीटर दूर गिरा।

इसे भी पढ़िए :  अमरनाथ हमले से देश आहत है: जितेन्द्र सिंह

उन्होंने कहा कि इस ग्रेनेड के विस्फोट से शिविर में मौजूद किसी कर्मी को चोट नहीं पहुंची। पुलिस और एसएसबी कर्मी सौरा से घटनास्थल पहुंच गए हैं। इस शिविर में एसएसबी की 47वीं बटालियन के जवान रह रहे हैं जो सुरक्षा ड्यूटी के लिए इलाके में तैनात हैं।

इसे भी पढ़िए :  NCR की एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग लगने से 1 की मौत