BCCI अध्यक्ष पद से हटाए जाएंगे अनुराग ठाकुर?

0
लोढ़ा पैनल

लोढ़ा पैनल ने बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को उनके पद से हटाए जाने की मांग की है। लोढ़ा पैनल ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें यह मांग की गई है। पैनल ने अपने रिपोर्ट में बीसीसीआई पर आरोप लगाया है कि वह प्रशासन में सुधार के लिए उसकी सुझाई सिफारिशों को नजरअंदाज कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  अगले सत्र से देश में लागू होगी नई शिक्षा नीति, CBSE बोर्ड परीक्षा में भी होगा बदलाव

पैनल ने बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सहित आला अधिकारियों को उनके पद से हटाए जाने की भी मांग की ताकि सुधारों को लागू करने में आसानी हो। पैनल ने कहा कि सिफारिशों को लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई छह महीने की मोहलत जल्द खत्म हो रही है बीसीसीआई इसके लिए कोई पुख्ता रोडमैप तैयार करने में मदद नहीं कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  बड़ा खुलासा: दिल्ली के सरकारी बैंक की अंधेरगर्दी, पिछले दरवाजे से बांटे जा रहे हैं नोट, देखिए वीडियो

चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली बैंच ने इस मामले पर बीसीसीआई को फटकार लगाते हुए सुधारों को लागू करने को कहा। ठाकुर ने बीसीसीआई से कहा, ‘बीसीसीआई कोर्ट के आदेशों को नजरअंदाज नहीं कर सकती। आपको सही रास्ते पर लाने के लिए हम जरूरी ऑर्डर देंगे।’

इसे भी पढ़िए :  जेपी ग्रुप 27 अक्टूबर तक 2 हजार करोड़ रुपये जमा करे: सुप्रीम कोर्ट

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर बोर्ड खुद को कानून के ऊपर समझता है तो यह गलत है। कोर्ट ने बोर्ड से आदेश का पालन करने को कहा है।