गौतम गंभीर को करना होगा और इंतजार, कोलकाता टेस्ट में भी नहीं मिली जगह

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत और न्यूज़ीलैंड के कोलकाता में होने वाले दूसरा टेस्ट मैच में गौतम गंभीर को जगह नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही थी की चोटिल लोकेश राहुल की जगह गंभीर को टीम में शामिल किया जाएगा लेकिन गौतम को टीम में जगह नहीं मिली है और लोकेश राहुल की जगह शिखर धवन को टीम में लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सावधान! अगर आप भी McD में खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है

गौरतलब है कि गंभीर को लोकेश राहुल के चोट लगने के बाद अंतिम 15 में शामिल किया गया था लेकिन बड़ा सवाल यह था कि क्या वो अंतिम एकादश टीम में अपनी जगह बना पाएंगे। टीम के कप्तान विराट कोहली भी इस मुद्दे पर कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बोले थे। कोहली ने कोलकाता टेस्ट मैच से एक दिन पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हम बैटिंग ऑर्डर के मुताबिक ही प्रैक्टिस करते हैं। इस बात को अगर मद्देनजर रखा जाए तो सबसे पहले शिखर धवन और मुरली विजय ने प्रैक्टिस की। गंभीर को सबसे आखिरी में प्रैक्टिस करने का मौका मिला।

इसे भी पढ़िए :  IPL10: गंभीर ने डेविड वॉर्नर से ऐसे लिया बदला

अगले पेज पर वीडियो में देखिये अनिल कुंबले का इस मुद्दे पर क्या कहना है।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse