कंगना ने रितिक को मारा ताना, कहा- 43 के होकर भी पिता की मदद क्यों लेते हैं लोग

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना ने शनिवार(1 सितंबर) को पूछा कि विवादों से बचने के लिए उन्हें (रितिक) अपने पिता की जरूरत क्यों पड़ती है।

उन्होंने कहा कि ‘पुरुष खुद के लिए खड़े क्यों नहीं हो सकते। वह (रितिक) 43 वर्ष के हैं। मुझे यह समझ में नहीं आता कि उनके पिता को उनका बचाव करने के लिए आना पड़ता है।’’

इसे भी पढ़िए :  बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के 10 बड़े मुक़ाबले

हाल ही में रितिक के पिता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब कोई उनके बेटे के बारे में झूठ फैला रहा होता है तो रितिक चुप रहना पसंद करते हैं। उनका संदर्भ कंगना और रितिक के बीच तकरार से था।

इसे भी पढ़िए :  मां बन गईं लीज़ा हेडन, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की बच्चे के साथ तस्वीर

उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर रितिक सच्चाई के साथ सामने आना चाहें तो हर कोई चकित रह जाएगा। शुरुआत में जब पत्रकारों ने कंगना से इस पर टिप्पणी करने को कहा तो उनकी बहन रंगोली यह कहते हुए उनके बचाव में आ गईं कि इस सवाल को छोड़ा जा सकता है। हालांकि कंगना ने जवाब देना पसंद किया।

इसे भी पढ़िए :  अगर मेरा करियर खत्म भी हुआ तो मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है: कंगना रनौत