रितिक दुनिया के तीसरे सबसे हॉट मर्द, हैंडसम सलमान भी दे रहे हैं हॉलीवुड सितारों को टक्कर

0
रितिक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पर भले ही सलमान खान का सिक्का चलता हो, लेकिन हॉटनेस में रितिक ने सलमान को पीछे छोड़ दिया है। आपको ये जानकर हैरत होगी कि दुनियाभर की लड़कियों में रितिक रोशन की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। रितिक की तगड़ी मसल्स और फिट बॉडी के दुनिया में इतने फैन होंगे शायद रितिक को भी मालूम नहीं होगा।

जबरदस्त डांस, खतरनाक स्टंट और पेशोनेट रोमांस के जरिए रितिक ने ब़ॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड का भी दिल जीत लिया। रितिक की दीवानगी का आलम ये है कि उनके फैंस उन्हें ग्रीक गॉड कहते हैं। इनके शानदार पर्सनेलिटी की कई बार इंटरनेशनल सर्किट्स में तारीफ़ हो चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  IN PICS: ग्रीस में छुट्टियों के दौरान बिकनी में नरगिस फाखरी ने बिखेरा जलवा

रितिक के फैंस उनके लुक्स की तुलना अकसर हॉलीवुड सितारों से करते हैं। हाल ही में एक वेबसाइट के ऑनलाइन सर्वे में रितिक को धरती पर तीसरे सबसे अच्छे दिखने वाले पुरुष का खिताब दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सलमान खान का ऑफिशियल गेम 'बींग सलमान' लॉंच

इस वेबसाइट ने दुनिया के टॉप 10 मोस्ट हैंडसम मैन की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में रितिक रोशन तीसरे नंबर हैं, जबकि सलमान ख़ान सातवें प्लेस पर खिसक गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि बॉलीवुड के सिर्फ़ यही दोनों एक्टर्स टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं। इस वेबसाइट के मुताबिक 50 पार कर चुके ‘मिशन इंपॉसिबल’ फेम टॉम क्रूज़ दुनिया के सबसे हैंडसम शख़्स हैं, जबकि ‘ट्वायलाइट’ फेम रॉबर्ट पैटिंसन दूसरे सबसे हैंडसम शख़्स हैं। इस लिस्ट में जॉनी डेप, टॉम हिडल्सटन, उमर बुरकान अल गाला, ब्रैड पिट, ह्यू जैकमेन और बिली यूंगर भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  'ट्यूबलाइट' का नया गाना हुआ रिलीज, पहली बार नजर आई चाइनीज हीरोइन 'जू जू'

अगले स्लाइड में देखिए – हैंडसम हंट में किस स्टार को कौन सा स्थान मिला 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse