एयर एशिया ने दिया दिवाली गिफ्ट, सस्ते किये टिकट, ऑफर 16 तक

0
एशिया एशिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एयर एशिया इंडिया ने अपने यात्रियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर सस्ते उड़ान की पेशकश की है। कंपनी ने ईयर एंड सेल के तहत मात्र 899 रुपये में हवाई टिकट का ऑफर दिया है। ये ऑफर 16 अक्टूबर तक है। इसके तहत यात्री 4 अक्टूबर से 27 अप्रैल 2017 के बीच कभी भी यात्रा कर सकते हैं। 899 रुपये में हवाई टिकट का ऑफर गुवाहाटी-इंफाल रूट के लिए है जबकि बेंगलुरु-कोच्चि के बीच 999 रुपये में हवाई यात्रा की जा सकती है। कंपनी ने बेंगलुरु-गोवा रूट पर 1199 रुपये, बेंगलुरु-चंडीगढ़ रूट पर 3399 रुपये, गोवा-हैदराबाद रूट पर 1799 रुपये, जयपुर-पुणे रूट पर 2399 रुपये और दिल्ली-बेंगलुरु रूट पर 2699 रुपये में हवाई टिकट की पेशकश की है। 8 अक्टूबर के एयर एशिया इंडिया की उड़ानें कोच्चि-हैदराबाद रूट पर भी शुरू हो रही हैं। इस रूट पर भी हवाई टिकट के दाम मात्र 2699 रुपये रखी गई है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने अपने जजों को घुमाने के लिए खर्च किए 141 करोड़ रुपये

इससे पहले भी पिछले कुछ महीनो में कंपनीयों ने यात्रियों के लिए अपने हवाई टिकट सस्ते किये थे। इसकी वजह से घरेलू हवाई यात्रा में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अगस्त में कुल 83.81 लाख घरेलू यात्रियों ने सफर किया। इससे घरेलू उड़ानों में 24 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी से अगस्त के बीच घरेलू उड़ानों में 23.14 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस दौरान हवाई यात्रियों की संख्या में भी उछाल दर्ज किया गया। पिछले साल 2015 की तुलना में इसी समय अंतराल में इस साल 121.13 लाख हवाई यात्रियों में इजाफा हुआ है। साल 2015 में यह आंकड़ा 523.55 लाख था जो साल 2016 में बढ़कर 644.68 लाख हो गया है। माना जा रहा है कि फेस्टिवल सीजन और रेलवे द्वारा तय की गई फ्लेक्सी फेयर सिस्टम की वजह से घरेलू उड़ानों में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  हवाई सफर के दौरान 15 किलोग्राम से अधिक सामान ले जाना, अब पड़ेगा महंगा

अगली स्लाईड में पढ़े रेलवे भी कर रहा है टिकट सस्ती।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse