पाक के खिलाफ आप ने निकाला मार्च, 7 विधायक अरेस्ट

0
आम आदमी पार्टी

दिल्ली: दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग की ओर मार्च निकाल रहे आप के सात विधायकों समेत कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया।
ये लोग भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में किए गए लक्षित हमलों के बारे में पड़ोसी देश के ‘‘दुष्प्रचार’’ का विरोध कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात: ATS ने कच्छ में दो संदिग्ध पाक जासूसों को किया गिरफ्तार

इस मार्च का नेतृत्व आप की दिल्ली इकाई के समन्यवक दिलीप पांडे कर रहे थे।

पांडे ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले हामिद अंसारी, 'पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करना भारत के लिए जरूरी था'