अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका!

0

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के लिए अभी कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। अरविंद केजरीवाल को अब सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच शक्तियों की व्याख्या पर फैसला देने से रोकने की अपील की थी। दिल्ली सरकार ने कहा था कि हाई कोर्ट को एलजी और दिल्ली सरकार के मसले सुलझाने का अधिकार नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  बहराइच में 20 रुपये के लिए ले ली मासूम की जान

जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने दिल्ली सरकार की काउंसिल से कहा कि हाई कोर्ट ने इस मामले पर अपने फैसले को सुरक्षित रख लिया है। पहले हाई कोर्ट को फैसला सुना लेने दीजिए। इसके बाद याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकता है।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: दिल्ली मेट्रो में चोरों की मदद करता पकड़ा गया हेड कांस्टेबल, CCTV सामने आने पर हुआ सस्पेंड

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से यह कहते हुए कि चूंकि यह मामला हाई कोर्ट के अधिकार क्षेत्र से बाहर का है इसलिए सुप्रीम कोर्ट को हाई कोर्ट को फैसला सुनाने से रोकना चाहिए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करने की अपील खारिज करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार पहले हाई कोर्ट जाती है और जब उसे आभास होता है कि फैसला पक्ष में नहीं आने वाला है तो वह सुप्रीम कोर्ट में अपील करती है। सरकार की पूरी प्रक्रिया में इतना विरोधाभास क्यों है?

इसे भी पढ़िए :  एनकाउंटर में मारा गया अमरनाथ यात्रा पर हमले का मास्टरमाइंड आतंकी अबु इस्माइल