सीमा पर 21 देशभक्त ब्राह्मणों से यज्ञ करवाएंगी वसुंधरा राजे

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सर्जिकल स्ट्राइक के चलते देश का माहौल इतना गरमा गया हैं की अब हर जगह सिर्फ एक ही चर्चा हैं कि इस स्ट्राइक का आगे क्या असर होगा। इसी बीच राजस्थान सरकार कराएगी 21 ब्राह्मणों से यज्ञ।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर राजस्थान संस्कृत एकेडमी श्री मातेश्वरी टनोट राय मंदिर में ‘राष्ट्र रक्षा यज्ञ’ करवाने जा रही है। भारत-पाक सीमा पर स्थित इस मंदिर पर में यह यज्ञ देश की जवानों की दुश्मनों से रक्षा के लिए करवाया जा रहा है। यज्ञ 21 ‘देशभक्त ब्राह्राणों’ द्वारा करवाया जाएगा। खुद सीएम राजे भी इस यज्ञ में शामिल होंगी, अभी तक संभावना है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी इसमें शामिल होंगे।

इसे भी पढ़िए :  लालू ने बताया क्यों टूटी 25 साल पुरानी भाजपा-शिवसेना की दोस्ती?

यज्ञ के अलावा अकेडमी ने जवानों की रक्षा और विश्व में शांति के लिए 26 वेद विद्यालयों में मंत्राचार पहले से शुरू कर दिया है। पूरे नवरात्र चलने वाले इस मंत्राचार में 500 से ज्यादा स्टूडेंट और अकेडमी का स्टाफ शामिल होंगे।
सीएम ऑफिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राजे मंदिर में खुद जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक विशेष पूजा करेंगी। बयान में कहा गया है, ‘यह सीमा के नजदीक रहने वाले लोगों की भी सुरक्षा करेगा।

इसे भी पढ़िए :  अगर नहीं मिला आरक्षण तो फिर आंदोलन पर उतरेंगे गुर्जर, सरकार की उड़ेगी नींद!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse