CM अखिलेश ने लॉन्च की डायल 100 एप, कहा- 20 मिनट में मौके पर पहुंचेगी पुलिस

0
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तरप्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ के लोक भवन में डायल-100 का लोगो और एप लॉन्‍च किया। सीएम ने यहां पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि डायल-100 पुलिस और यूपी का सबसे बड़ा फैसला है। इस मौके पर उन्होंने डायल-100 के लिए इस्तेमाल की जाने वाली काले रंग की 4500 डायल यूपी-बोलेरो और इनोवा को भी हरी झंडी दिखाई। ये गाड़ियां पूरे उत्तरप्रदेश में डायल-100 नियंत्रण कक्ष के अधीन काम करेंगे। ये गाड़ियां साल भर में करीब 22 करोड़ किलोमीटर चलेंगी। खास बात ये रहेगी कि इसके जरिए 100 नंबर पर शिकायत करने के महज़ 20 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  लखनऊ: योगी के खिलाफ झंडा उठाने वाले आईपीएस एसआर दारापुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी पुलिस को लगेंगे रफ्तार के पंख !

डायल-100 के लोगो में उत्तर प्रदेश पुलिस के शेर वाले चिह्न को छोड़कर बाकी सब अलग ढंग से बनाया गया है। सीएम अखिलेश की महत्वाकांक्षी डायल-100 परियोजना पूरे प्रदेश के लिए है।इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आपदा में फंसे किसी व्यक्ति की सूचना पर 15 से 20 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंचेगी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में कल से शुरू हो जाएगा देश का पहला हेलिपोर्ट, अब टैक्सी की तरह होगी हेलिकॉप्टर की बुकिंग

cm4

मुख्यमंत्री ने अपने नए दफ्तर लोक भवन में बुधवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट डायल-100 के सिटीजन एप और लोगो को लॉन्च किया।ये सिटीजन एप गूगल प्ले स्टोर पर मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के लिए यह एप एक क्रांति है। इस एप को मोबाईल में डाउनलोड करने के बाद सीधे पुलिस से जुड़ा जा सकता है।
akhilesh-yadav111

इसे भी पढ़िए :  राजवीर दिलेर: एक ऐसा दलित प्रत्याशी जो आज भी जमीन पर बैठकर अगड़ी जातियों के यहां वोट मांगता है

 

अगले स्लाइड में पढ़िए  – सीएम अखिलेश का सबसे बड़ा फैसला ‘डायल-100’

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse