पद से हटाये जाने के बाद अरूणाचल प्रदेश के पूर्व CM ने की आत्महत्या

0

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की मौत हो गयी है। उनका शव आज (09/08/2016) सुबह उनके घर से बरामद किया गया है। पुल काँग्रेस से बगावत कर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने फरवरी से जुलाई तक मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला।

इसे भी पढ़िए :  पन्नीरसेल्वम को मिला मंत्री समते तीन बड़े नेताओं का समर्थन, शशिकला ने राज्यपाल से मांगा समय

पुल 1995 में पहली बार विधायक और मंत्री बने और उसके बाद 19 फरवरी को सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण की जिसके साथ ही उन्होंने इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया था। कलिखो ने बीजेपी के सहयोग से अरुणाचल प्रदेश में अपनी सरकार बनायी थी।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना नेता ने रेप पीड़िता को धमकाया, पुलिस ने पहनाई हथकड़ी

अभी तक उनके मौत की वजह का पता नहीं लग पाया है। अनुमान है कि उन्होंने आत्महत्या की है। मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद से ही वो काफी डिप्रेशन में थे उन्होंने किसी से भी मिलना जुलना बंद कर दिया था। एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला है।

इसे भी पढ़िए :  विकास बराला पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया