जल्द आएगा 400 करोड़ का नोट, जिस पर होगी केजरीवाल की फोटो-जानिए क्या है मामला

0

नई दिल्ली: देश की राजनीतिक पार्टियां अक्सर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती रहती हैं। दिल्ली की राजनीति में इस बार भाजपा भी आरोप का खेल खेल रही है।भाजपा ने ‘आप’ पर हमला बोलते हुए 400 करोड़ का नोट छपवाया है जिस पर महात्मा गांधी की जगह अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद देश में हालात खराब, लोग चोरों की भांति घर में रहने को मजबूर


दरअसल आम आदमी पार्टी पर जलबोर्ड घोटाले का आरोप लग रहा है। इसी बात को देश की जनता को बताने के लिए भाजपा ने 400 करोड़ के नोट के करीब 36 हजार हैंडबिल छपवाए हैं, जो हजार के नोट से मिलते जुलते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह ने बताया कि ‘जब लोगों को पर्चे दिए जाते हैं तो लोग उसे बिना देखे ही फेंक देते हैं,इसिलिए ऐसे हैंडबिल्स छपवाए गए हैं ताकि लोगों को ‘आप’ की करनी का पता चल सके।‘

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी की कैबिनेट में हुए फेरबदल में जदयू के किसी नेता को मंत्री न बनाए जाने पर लालू यादव ने कसा तंज़ कहा- खूंटा बदलने से क्या भैंस ज्यादा दूध देगी

नोट पर केजरीवाल की जो तस्वीर छपी है उसमें वो अपनी टोपी के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी टोपी पर ‘घोटाला पार्टी’ लिखा हुआ है। नोट पर छपने वाले शेर की तस्वीर की जगह लोमड़ी की तस्वीर है। ‘आप’ के चुनाव चिन्ह झाड़ू को भी तस्वीर में जगह दी गई है। नंबर की जगह नोट पर एके-420 लिखा हुआ है।रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की जगह ‘आम आदमी बैंक ऑफ़ करप्शन’ लिखा हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  BJP में बगावत, MCD चुनाव से पहले 81 नेताओं को पार्टी से किया बर्खास्त