वीडियो में देखें- सड़क पर से महिला को खींच ले गया बाघ

0

 

पेइचिंग :पेइचिंग में वाइल्डलाइफ पार्क के पास एक बाघ ने एक महिला को मार दिया और दूसरी जख्मी हो गई। गाड़ी में ही ये महिलाएं आपस में उलझ गई थीं। इसी दौरान एक महिला गाड़ी से बाहर उतरी और वह कार की दूसरी तरफ अगली सीट पर जा रही थी। इसी दौरान बाघ आया और महिला को दबोच ले गया। यह हादसा शनिवार को बाडलिंग वाइल्डलाइफ वर्ल्ड के पास हुआ। यहीं पर महिला आपसी कलह के बाद कार से नीचे उतरी थी। इस हादसे की खबर Chinanews.com ने दी है।
जब बाघ ने इस महिला को दबोचा तो एक महिला उसे बचाने के लिए दौड़ी। ऐसे में बाघ ने उस महिला पर हमला कर दिया। इस महिला को बाघ ने मार दिया। पहली महिला इसमें जख्मी हुई है। दोनों महिलाएं कार में एक पुरुष के साथ थीं। इनके साथ एक छोटा बच्चा भी था। अथॉरिटी ने पार्क को फिलहाल बंद करने का निर्देश दिया है। पार्क के पास अपनी गाड़ी से जाने की इजाजत है। हालांकि इस खुले स्पेस में जानवर भी घुमते रहते हैं। गाड़ी में विजिटर्स यहां से गुजरते वक्त बेहद सतर्क रहते हैं। वे गाड़ी से बाहर नहीं निकलते हैं।

इसे भी पढ़िए :  अदन हवाई अड्डे पर आतंकी हमला, दस की मौत : सेना

न्यूज वेबसाइट सोहु का कहना है कि स्टाफ महिला को मदद करने पहुंच गए थे। जख्मी महिला को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पार्क को बंद करने की वजह भारी बारिश बताई गई है। इससे पहले भी इस पार्क में बाघों ने हमला किया था। अगस्त 2014 में एक सिक्यॉरिटी गार्ड पर बाघ ने हमला किया था और उसकी मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  जानिए सरकार ने किन-किन कारों पर बढाया सेस