घाना में हटाई जाएगी महात्मा गांधी की मूर्ति- जानिए क्यों

0
घाना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

घाना सरकार ने कहा है कि वो महात्मा गांधी की मूर्ति हटाएगी। ये मूर्ति देश की राजधानी की एक यूनिवर्सिटी में लगी है। यूनिवर्सिटी में गांधी के तथाकथित नस्लीय एटीट्यूट को लेकर प्रदर्शन हुए थे। आपको बता दें कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हाल ही में अपने दौरे के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ घाना को महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट की थी।

इसे भी पढ़िए :  बापू के बर्थडे पर काटजू ने उगला ज़हर, राष्ट्रपिता को बताया 'फ्रॉड' और 'पाखंडी'

पिछले कुछ महीनों से कुछ छात्र और प्रोफेसर ने इसे हटाने की मांग कर रहे थे। इन लोगों की दलील थी कि गांधीजी ने अपने शुरुआती लेखन में अश्वेत अफ्रीकियों का ‘काफिर’ के रूप में जिक्र किया है। यह उनकी ‘नस्लवादी’ मानसिकता को दर्शाता है। प्रतिमा हटाने के लिए प्रोफेसर अकोसुआ अडोमाको अंफोपो के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  अस्पताल में ये कैसा खेल ? जिंदा बच्चे के बदले मां-बाप को थमाया गया मरा हुआ बच्चा

इसके तहत आयोजित प्रदर्शनों में ‘गांधी मस्ट फाल’ और ‘गांधी फॉर कम डाउन’ जैसे नारे लगाए गए। अंफोपो इंस्टीट्यूट ऑफ अफ्रीकन स्टडीज के पूर्व निदेशक हैं। छात्रों और प्रोफेसरों ने एक ऑनलाइन याचिका भी दाखिल की थी, जो यूनिवर्सिटी ऑफ घाना काउंसिल के सदस्यों और चेयरमैन वामेना अहवोई को संबोधित थी।
अगले पेज पर देखिए वीडियो

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक पर कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन, लहराए पाक झंडा, लगे भारत विरोधी नारे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse