क्रिकेट को ताला लगाने को तैयार है बीसीसीआई

0
बीसीसीआई
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लोढ़ा समिति से दो-दो हाथ कर रहा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई अब दो कदम आगे जाकर भारतीय क्रिकेट में ताला लगाने को भी तैयार है। कुल मिलाकर वह किसी भी कीमत पर झुकने वाला नहीं है। निश्चित ही इस लड़ाई में सबसे ज्यादा नुकसान भारतीय क्रिकेट का होने वाला है।सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लेकर सुनवाई थी और इसमें एमिकस क्यूरी ने बीसीसीआई के प्रशासनिक प्रमुखों को हटाने की सलाह दी है। इसके बाद बोर्ड के अधिकारियों के तेवर और तीखे हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  BCCI के संविधान का ड्राफ्ट 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी COA

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमसे कहा है कि जब राज्य क्रिकेट संघ सिफारिशों को मानने को तैयार नहीं हों तब तक उन्हें धन आवंटित नहीं किया जाए। हमने उनसे कहा भी कि घरेलू सत्र शुरू हो गया है और ऐसे में इसका असर उन मैचों पर पड़ेगा। अधिकारी ने कहा कि अगर ऐसा है तो हमारे पास घरेलू क्रिकेट को बंद करने के अलावा कोई चारा नहीं है, क्योंकि हम सभी राज्य संघों को लोढ़ा समिति की सिफारिशों को मानने को बाध्य नहीं कर सकते। जब बोर्ड के अधिकारी से पूछा गया कि क्या इसका असर भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार से इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच पर भी पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि बिलकुल, जब घरेलू मैच नहीं होंगे तो हम टेस्ट मैच आयोजित करवाकर क्या करेंगे।
अगले पेज पर पढ़िए- रणजी मैचों पर क्या होगा असर

इसे भी पढ़िए :  IPL-10 का शानदार आगाज़, 47 दिनों तक होगी चौकों-छक्कों की बरसात, पहला मैच सनराइजर्स के नाम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse