गूगल प्ले स्टोर की 400 एप्स पर वायरस अटैक, न करें एप डाउनलोड

0
भारतीय मार्केट

भारतीय मार्केट में आईओएस के मुकाबले एंड्रायड स्मार्टफोन्स की काफी अच्छी पकड़ है। हालांकि, एंड्रायड स्मार्टफोन्स एप्पल जैसे सिक्योर नहीं हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर पर 400 एप्स हैं जिनमें DressCode नाम के खतरनाक मालवेयर पाए गए हैं। जिसके चलते हैकर्स यूजर नेटवर्क में आसानी से घुसकर अपने मंसूबों को अंजाम दे सकते हैं। आपको बता दें कि जैसे ही यूजर मालवेयर वाला एप अपने फोन में इंस्टॉल करते हैं वैसे ही हैकर्स यूजर की डिवाइस में जाकर उनकी जानकारियां, महत्वपूर्ण डाटा और अन्य डिटेल्स चुरा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय ने बनाया 64 ग्राम का सैटेलाइट, लॉन्च करेगा नासा

प्राप्त खबरों की मानें तो इस DressCode नाम के मालवेयर का पता सबसे पहले इसी साल अप्रैल में लगाया गया था। ट्रेंड माइक्रो के साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने बताया कि उन्होंने एप मार्केट प्लेस से लगभग 3000 ट्रोजन खतरनाक एप ढूंढे हैं। इन 3000 ट्रोजन एप में से 400 एप एंड्रायड गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये मालवेयर एप के अंदर छोटो से पार्ट की तरह होते हैं। जिसके चलते इन्हें डिटेक्ट कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़िए :  सावधान! सिर्फ़ एक रुपये में बिक रही है आपके क्रेडिट कार्ड की डिटेल

सिक्योरिटी फर्म ट्रेंड माइक्रो ने इसकी जानकारी गूगल प्ले को दे दी है जिससे वो इस थ्रेट को पूरी तरह ठीक करने की कोशिश करे। ऐसे में जागरण टेक टीम आपके ये सलाह देती है कि गूगल प्ले स्टोर से बिना जांचे किसी भी एप को डाउनलोड न करें। इसके बाद भी अगर आप एप डाउनलोड करना चाहते हैं तो बिना वेरिफाइड पब्लिशर्स वाले एप डाउनलोड करने से परहेज करें।

इसे भी पढ़िए :  सितम्बर से मिलेगा फ्री जियो फोन, SMS और ऑनलाइन से ऐसे कराएं बुक