गोवा की मशहूर परफ्यूमर मोनिका घुर्डे अपने अपार्टमेंट में मृत पायी गईं

0
मोनिका

मशहूर परफ्यूमर मोनिका घुर्डे गोवा के सांगोल्‍डा गांव स्थित अपने घर पर मृत पायी गईं। पुलिस ने बताया कि उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे और उनके हाथ एवं पैर बिस्‍तर से बंधे थे। पुलिस को 39 वर्षीय मोनिका की रेप के बाद हत्‍या किए जाने का शक है।

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोनिका के गले पर निशान पाए गए हैं जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी गला दबाकर हत्‍या की गई है। मोनिका घुर्डे के शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़िए :  विधानसभा चुनाव 2017: गोवा में रिकॉर्ड 83 फीसदी और पंजाब में 70 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया, हमें इस घटना के बारे में बीती रात जानकारी मिली। हमें उनका वस्‍त्रहीन शरीर मिला और फ्लैट में चोरी भी हुई।

इसे भी पढ़िए :  वाराणसी में दो गुटों में टकराव के बाद लाठीचार्ज

हालांकि पुलिस यह पता लगा पाने में कामयाब नहीं हो सकी क्‍योंकि तीन कमरों के अपार्टमेंट में मोनिका अकेले ही किराये पर रहती थी।

बिल्डिंग के चौकीदार ने कथित रूप पुलिस को बताया कि उसे किसी के भी अपार्टमेंट में जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की है।

इसे भी पढ़िए :  सत्ता में वापस आते ही शिवपाल ने दिखाए तेवर, डगमगाई अखिलेश की युवा ब्रिगेड

मोनिका घुर्डे इसी साल जुलाई महीने में पड़ोस के प्रोवोरिम गांव से सांगोल्‍डा शिफ्ट हुई थी। सांगोल्‍डा गोवा की राजधानी पणजी से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।