‘केजरीवाल ‘मच्छर स्ट्राइक’ ही करके दिखाओ, कुछ करके तो दिखाओ’

0
मच्छर स्ट्राइक

देश की राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सर्जिकल स्ट्राईक की सच्चाई पर उठाए गए सवालों, और सबूतों की मांग, उनके वीडियो के बाद जनता और राजनीतिक दलों की ओर से अधिक आलोचनाओ प्रतिक्रिया में तेजी आ गई है। केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शनों और पोस्टरों में भी सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने निशाना बनाते बोला गया कि मच्छर स्ट्राइक ही कर के दिखाओ पर कुछ तो करके दिखाओ इस तरह से मजाक बनाया जा रहा है।
kjri
दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर डेंगू और चिकनगुनिया को फैलने से रोकने में नाकामी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाते हुए सरकार पर जमकर आरोप लगाए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजा गार्डन चौक, खजूरी खास, हमदर्द चौक, गीता कॉलोनी, नांगलोई चौक, द्वारका, नंदनगरी, अजमल खां पार्क पर प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़िए :  बिहारः 500 महादलितों ने धर्मांतरण किया

राजा गार्डन चौक पर प्रदेश महामंत्री आशीष सूद ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता केंद्र सरकार पर कार्यों में बाधा डालने की बात कहते हैं, जबकि आप सरकार उन मामलों में भी जिम्मेदारी से भागती है, जिनमें केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह दिल्ली सरकार के अधीन हैं। पहले सरकार मुख्य सचिव के अधीन एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित करने में असफल रही। इसके बाद उसने तीनों नगर निगमों को वित्तीय सहायता देने में सहयोग नहीं किया, जो स्वच्छता और फॉगिंग करने के लिए आवश्यक है।
kejo-jf
दिल्ली सरकार के अस्पताल लोगों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएं पूरी करने में असफल रही। इस मामले में दिल्ली सरकार तब जागी जब उच्चतम न्यायालय ने उसे डांट लगाई और जुर्माना लगाया। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री गोवा में राजनीतिक अभियान का मजा ले रहे थे और दिल्ली के लोग डेंगू और चिकनगुनिया का शिकार हो रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के त्यागपत्र की मांग की।

इसे भी पढ़िए :  अरविंद केजरीवाल की नजर में सहवाग हैं 'गरीब किसान' जानिए- क्यों?